मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

पटाखा जला रहे युवकों पर बुजुर्ग ने फेंका तेजाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटाखा जला रहे युवकों पर बुजुर्ग ने फेंका तेजाब

हरिद्वार। पटाखे जलाने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग ने तीन युवकों पर तेजाब फेंक दिया। जिस कारण एक गभीर रूप से व दो आंशिक रूप से झुलस गए। तेजाब फेंकने के बाद लोगों ने बुजुर्ग को जमकर पीटा। अधमरी हालत में बुजुर्ग को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में बीती रात दीपावली पर सौरभ, राहुल व दीपक उम्र 17 व 18 वर्ष पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान गांव के ही गोर्वधन उम्र 60 वर्ष का पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में गोवर्धन ने तीनों युवको पर तेजाब फेंक दिया। जिस कारण से सौरभ बुरी तरह झुलस गया, जबकि दोनों युवक आंशिक रूप से झुलस गए। तेजाब फेंकने की घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गोर्वधन की जमकर पिटायी कर दी। पिटायी के कारण बुजुर्ग अधमरा हो गया। युवकों के परिजन अधमरी हालत में गोर्वधन को पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गोर्वधन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे सौरभ का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।बताते हैं कि जिस समय गोवर्धन ने तेजाब फेंकने की घटना को अंजाम दिया वह नशे की हालत में था।भिक्कमपुर चौकी इंजार्च वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि युवकों पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आयी थी। घटना के बाद आरोपित की लोगों ने पिटायी की, जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें