मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल झपट्टार को पुलिस ने गश्त के दौरान किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोबाइल झपट्टार को पुलिस ने गश्त के दौरान किया गिरफ्तार

हरिद्वार। बाईक पर सवार होकर लोगों के फोन झपटने के आरोपित को पुलिस ने गश्त के दौरान धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित के पास से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को थाना सिडकुल पर विशाल गुप्ता पुत्र कमल किशोर गुप्ता निवासी सिसावा, थाना रोजा, जिला शाहजहांपुर वर्तमान निवासी डेंसो चौक, थाना सिडकुल, हरिद्वार ने तहरीर देकर शिव शक्ति कंपनी, सिडकुल से अपने मोबाइल फोन पर बात करते हुए डेंसो चौक की ओर जाते समय प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ पर बाइक सवार दो अज्ञात लड़कों द्वारा मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस ने गश्त के दौरान दवा चौक के पास बरगद के पेड़ के निकट बाइक पर बैठे दो व्यक्तियों को पास आने का इशारा किया। पुलिस का इशारा पाकर बाइक पर बैठे दोनों संदिग्ध बाइक स्टार्ट कर भागने लगे। इसी दौरान जल्दबाजी में बाइक सड़क पर गिर गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा।पकड़े गए आरोपित की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मोबाइल फोन उसने अपने साथी के साथ मिलकर प्रिंस पाइप कंपनी के मोड़ के पास छीना था। जांच करने पर फोन चोरी का निकला। पकड़े गए आरोपित का नाम पता रिंकू पुत्र जानी पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम खुवागजीपुर, थाना मंडावर, जिला बिजनौर (उ.प्र.), हाल निवासी काला गेट, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार बताया। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें