मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मां गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाने के लिए करे विशेष प्रयास: डॉ. अफरोज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मां गंगा को निर्मल व स्वच्छ बनाने के लिए करे विशेष प्रयास: डॉ. अफरोज

हरिद्वार। जनपद भ्रमण पर पहुंचे एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने राज्य अतिथि गृह में पर्यावरण, संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद ने जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक उन्मूलन, सीवरेज प्रबंधन, औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट, प्रदूषण एवं अवैध खनन प्रबन्धन के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित अधिकारियों से उन्होंने कहा कि जनपद हरिद्वार धर्म नगरी है, यहां पर कुंभ, कांवड़ मेला एवं विशेष धार्मिक पर्व आयोजित होते रहते है इसके लिए जरूरी है की मां गंगा को पवित्र एवं स्वच्छ रखने के लिए विशेष प्रबंधन एवं कार्ययोजना तैयार की जाए।उन्होंने कूड़ा निस्तारण एवं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान के प्रबंधन के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन न हो इसके लिए विशेष निगरानी रखने को कहा।उन्होंने कहाऔद्योगिक इकाईयों से निकलने वाली ठोस अपशिष्ट एवं प्रदूषण पर विशेष निगरानी रखते हुए सभी इकाईयों से नियमों का अनुपालन कराया जाए।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने एनजीटी के विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद को आश्वस्त किया कि बैठक में उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए गए हैं उन पर संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनाश्चित कराई जाएगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम नंदन कुमार, डीएफओ स्वप्निल, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आरओ राजेंद्र सिंह कठैत, रमनकांत त्यागी , नगर स्वास्थ्य अधिकारी गंभीर तालियांन आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें