मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर एक्शन, एफडीए की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर एक्शन, एफडीए की छापेमारी

हरिद्वार। नवरात्रों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एक्शन में है। खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलावटखोरों पर पैनी नजर है। लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग और लक्सर तहसीलदार की संयुक्त टीम ने दुकानों पर छापेमारी कर पुराने और डुप्लीकेट कुट्टू के आटे को जब्त किया।संयुक्त टीम की छापेमारी से कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकान बंद करके भाग निकले। टीम ने कुट्टू का आटा बेचने वाली सभी दुकानों से सैंपल लिए हैं। एक आटा चक्की से 50 किलो पुराना कुट्टू का आटा बरामद हुआ है। जिसको जमीन में दबाकर नष्ट कर दिया गया है।फूड इंस्पेक्टर दिलीप जैन का कहना है कि सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पिछले साल नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से कई लोग बीमार पड़े थे। इस बार प्रशासन ने त्योहार से पहले ही जांच अभियान शुरू कर दिया है। अब कुट्टू का आटा सिर्फ सीलबंद पैकेट में ही बिकेगा। बिना लाइसेंस बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।चैत्र नवरात्रि में लक्सर क्षेत्र के गांव निरंजनपुर तथ खेड़ी कला गांव में कई लोगों की कुट्टू के आटे से बने भोज्य पदार्थ खाने से फूड प्वाइजनिंग के चलते हालात बिगड़ गई थी। सभी को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।फूड इंस्पेक्टर दिलीप जैन का कहना है कि नवरात्र के दौरान उपवास में व्यापक रूप से प्रयुक्त होने वाले कुट्टू के आटे को अब बिना लाइसेंस और पंजीकरण के नहीं बेचा जा सकेगा। कुट्टू का आटा केवल पैकिंग में ही बेचा जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित व मानक के अनुरूप उत्पाद मिल सके। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें