मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीएम ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरस्त करने के लिए दिये निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसडीएम ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरस्त करने के लिए दिये निर्देश

हरिद्वार। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए एसडीएम ने पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर वहां पर मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरस्त करने के लिए निर्देश दिए है।23 जनवरी को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसके तहत एसडीएम सौरभ असवाल ने लक्सर नगर पालिका व सुल्तानपुर नगर पंचायत में बनाए गए पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने नगर अधिकारी को पोलिंग बूथ पर पानी, बिजली, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए और संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापक से पोलिंग पार्टियों के लिए विद्यालय में ही भोजन बनवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बूथ के बाहर भी स्पष्ट रूप से वार्ड बूथ वार्ड संख्या भाग संख्या आदि सभी डिटेल लिखने के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया। वहीं नगर वासियों से भी ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया की आज नगर पालिका क्षेत्र लक्सर के अंतर्गत पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया है। बिजली पानी की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संबंधित विभाग को आदेशित किया गया। बूथ के बाहर भी स्पष्ट रूप से वार्ड बूथ वार्ड संख्या भाग संख्या आदि सभी डिटेल लिखने के लिए नगर पालिका के अधिकरियों को निर्देशित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें