मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीएम ने तहसील कर्मी को किया निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर डीएम ने तहसील कर्मी को किया निलंबित

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में प्रशासनिक अनुशासन को बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शासकीय कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में एक और कार्मिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया था कि महेश कुमार सोनी, सहायक वाचक व वरिष्ठ सहायक, तहसील हरिद्वार में तैनात रहते हुए अपने शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता और नकारात्मक दृष्टिकोण प्रदर्शित कर रहे थे।रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि तहसीलदार हरिद्वार द्वारा उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया गया था, किन्तु श्री सोनी द्वारा निर्धारित समयावधि में कोई उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया। इसे गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए जिलाधिकारी ने उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए निलंबन के आदेश जारी किए।निलंबन अवधि में सोनी को कलक्ट्रेट हरिद्वार के संग्रह अनुभाग में सम्बद्ध किया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शासन की कार्यप्रणाली में लापरवाही, उदासीनता या अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें