मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

जनसुनवाई में 34 समस्याए हुई दर्ज, 15 का मौके पर किया निस्तारण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जनसुनवाई में 34 समस्याए हुई दर्ज, 15 का मौके पर किया निस्तारण

हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 34 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 15 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदन कर्ता अमित कुमार निवासी रोहलकी किशनपुर ने राजमार्ग कलियर से बिहारीगढ़ जाने वाला मार्ग की स्थिति बहुत खराब है,जिसको लम्बाई करीब 3 किमी है,जो कि मजाहिदपुर सतीवाला से लेकर कुड़का वाला तक सड़क शीघ्र बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।आवदेन कर्ता ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बिशनपुर कुंडी सन्नी कुमार ने बिशनपुर कुंडी गांव में जल जीवन मिशन द्वारा पानी की टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण करने को लेकर एवं खोदी गई सड़कों को जल्द ठीक कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्राथी दीपक कुमार ने अपनी नौकरी की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।सीताराम पुत्र समय सिंह निवासी कोटा मुरादनगर ने अपने घर आने जाने का एक मात्र रास्ता पड़ोसी द्वारा बंद कर दिया है,उसको खुलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया ।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करें।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण समय से करे को अधिकारीसीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निराकरण 36 दिनों के भीतर नहीं किया गया है,वह विभाग शिकायतों का निस्तारण शीघ्रता से शीघ्र करे ।इसमें किसी भी तरह से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि संबंधित शिकायतकर्ता से शिकायत के संबंध में उनसे दूरभाष से भी वार्ता करते हुए उनकी शिकायतों का निस्तारण करें।समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पाया कि एल 1 पर विभिन्न विभागों से संबंधित 458 शिकायतें तथा एल 2 पर 109 शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित हैं तथा सभी संबंधित अधिकारी लंबित शिकायतों का निस्तारण तत्परता से करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,अपर निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें