मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

रोडवेज की बस हाइड्रा से टकरायी, दो यात्रियों के पैर कटे, आठ घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रोडवेज की बस हाइड्रा से टकरायी, दो यात्रियों के पैर कटे, आठ घायल

हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक रोडवेज बस हाइड्रा मशीन से टकरा गई। इस हादसे में आठ यात्री घायल हो गए। जिनमे से दो के पैर कट गए।हादसा बढेड़ी राजपूताना के पास हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया।सूचना मिलने पर बहादराबाद थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हादसे के बाद हाईवे पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल पाएगा।बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा था, उसी दौरान सड़क किनारे खड़ी हाईड्रा को बिना चेतावनी संकेत लगाए छोड़ दिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें