मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

दो कारों की आमने-सामने की भिडंत, पुलिया तोड़कर नाले में गिरीं कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो कारों की आमने-सामने की भिडंत, पुलिया तोड़कर नाले में गिरीं कार

हरिद्वार। लक्सर-बालावाली मुख्य मार्ग पर अकोढ़ा कला गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रही दो कारें आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाडि़यां सड़क किनारे बनी पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नाले में जा गिरीं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से एक कार चालक को उसकी गाड़ी के सनरूफ को तोड़कर बाहर निकाला गया, जबकि दूसरी कार में सवार लोग खुद ही सुरक्षित बाहर निकल आए।हादसे की सूचना मिलते ही लक्सर पुलिस और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से दोनों कारों को नाले से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों कारों के तीन सवारों को चोटें आईं हैं। घायलों को लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे। पुलिया पर बने संकरे रास्ते पर रफ्तार पर काबू न पा पाने के कारण टक्कर हुई। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि लक्सर बालावली रोड पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई है जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। गाडि़यों को क्रेन की मदद से बाहर निकला गया है मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें