मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

मूर्ति विसर्जन के दौरान कनखल में युवक गंगा में डूबा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मूर्ति विसर्जन के दौरान कनखल में युवक गंगा में डूबा

हरिद्वार। मंगलवार रात कनखल क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक गंगा की तेज धारा में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार सुबह फिर से सर्च अभियान शुरू किया गया है।

जानकारी के मुताबिक कनखल स्थित राजघाट पर गणेश विसर्जन में शामिल होने आया युवक निखिल गुप्ता उम्र 38 वर्ष निवासी संदेश नगर, कनखल संतुलन बिगड़ने पर अचानक गंगा में जा गिरा और देखते ही देखते वह गंगा की धारा में बह गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंधेरा होने की वजह से वह कुछ ही मिनटों में आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरे की वजह से कोई सफलता नहीं मिली।

थाना कनखल प्रभारी चंद्रमोहन ने बताया कि युवक की काफी खोज की, लेकिन अंधेरा होने के चलते सर्च अभियान रोकना पड़, बुधवार एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें