मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को कुचला

हरिद्वार। जनपद के थाना पिरान कलियर क्षेत्र के ग्राम हद्दीपुर में शनिवार की सुबह बजरी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मृतकों की पहचान इब्राहिमपुर निवासी मटरू उम्र 52 वर्ष व चंद्र प्रधान उम्र 60 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों हद्दीपुर से अपने गांव वापस लौट रहे थे।बताते हैं कि जैसे ही वह हद्दीपुर मोड़ के नजदीक पहुंचे तभी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस कारण दुर्घटना में दोनों ने ही मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही इब्राहिमपुर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।ग्रामीणों ने मांग की कि ट्रैक्टर चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों के प्रदर्शन को उग्र होता देख आसपास के थानों की फोर्स भी तैनात की गई। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का आक्रोश व धरना जारी था

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें