मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क पर पलटा यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर, मची चीख-पुकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क पर पलटा यात्रियों से भरा टेम्पो ट्रैवलर, मची चीख-पुकार

हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग पर रानीपुर झाल के पास एक टेम्पो ट्रैवलर अचानक पलट गया। टेम्पो सवार सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल लोगों को निकट के भूमानंद निकेतन हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेजा। टेम्पो ट्रैवलर पलटने से वहां चीख-पुकार मच गयी। टेंपो ट्रेवलर दिल्ली से हरिद्वार की ओर आ रहा था।घटना के विषय मे जानकारी देते हुए एसपीसिटी हरिद्वार पंकज गैरोला ने बताया कि टेम्पो ट्रैवलर में मौजूद यात्रियों को चोटें आई हैं। एक यात्री को सर में गंभीर चोट लगी है। जिसका सिटी स्कैन किया गया है। टेम्पो ट्रैवलर पलटने का कारण ओवर स्पीडिंग बताया है। आज सुबह के करीब 10.30 बजे के आसपास दिल्ली नेशनल हाईवे पर यात्रियों से टेम्पो ट्रैवलर भरा हुआ पलटने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को उपचार के लिए पास ही स्थित भूमानंद हॉस्पिटल में ले जाया गया। उन्होंने बताया कोई भी जनहानि इस घटना में नहीं हुई है। केवल एक व्यक्ति कोई गंभीर चोट आई हैं। हादसे के दौरान 12 लोग टेंपो ट्रेवलर में मौजूद थे। सभी को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें