मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

पति समेत चार पर लगाया जान से मारने का आरोप,मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पति समेत चार पर लगाया जान से मारने का आरोप,मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति, सास, और पति के दोस्त व उसकी पत्नी पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम बढ़ेडी राजपूतान निवासी आशमी ने बहादराबाद थाने में शिकायत देकर बताया उसने बीती 19 नवंबर को थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जानकारी दानिश व उसके दोस्त शाहनूद को लगी तो शाहनूद ने बीती 21 नवंबर को दिन में फोन किया और अभद्र व अश्लील टिप्पणी की। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।परेशान होकर पीडि़ता ने शाहनूद और दानिश की शिकायत शाहनूद की पत्नि तय्यबा व अपनी सास मुन्नी से की तो तय्यबा व मुन्नी ने भी केस वापस लेने की बात कही। ऐसा न करने पर तलाक दिलवा कर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने चारों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें