मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

आबादी क्षेत्र में फिर हाथियों की धमक, ई रिक्शा को किया तहस-नहस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आबादी क्षेत्र में फिर हाथियों की धमक, ई रिक्शा को किया तहस-नहस

हरिद्वार। हाथियों के जंगल की ओर से आबादी क्षेत्र में आने का सिलसिला लगातार जारी है। हाथियों के आए दिन आबादी क्षेत्र में आने के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। आलम यह है कि लोग अब रात्रि में घर से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। बुधवार की सुबह एक बार फिर से हाथियों का झुंड राजा गार्डन स्थित महेंद्र विहार कॉलोनी से आ धमकी। हाथियों की संख्या तीन बतायी गई है। कालोनी से गुजर रहे हाथियों ने इस बार सड़क पर खड़ी एक ई रिक्शा को अपना निशाना बनाया। हाथियों ने ई रिक्शा को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर निकल गए। हाथियों के उग्र होने व आए दिन आबादी क्षेत्र में आने से लोगों में दहशत का माहौल है। कालोनीवासियों ने वन विभाग से आबादी क्षेत्र में हाथियों के आने पर रोकथाम करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें