मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

स्थापना दिवस के मौके पर शांतिकुंज परिवार ने मनाया दीपोत्सव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखण्ड की स्थापना दिवस पर शांतिकुंज परिवार ने गायत्री तीर्थ परिसर सहित वीआईपी सहित निकटवर्ती सात घाटों पर 51 हजार से अधिक दीप जलाकर उत्सव मनाया। ज्ञात हो कि शांतिकुंज परिवार वर्ष 2026 को गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी व दिव्य अखण्ड दीप का शताब्दी वर्ष मनाने जा रहा है।राज्य स्थापना के मौके पर गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैल दीदी के मार्गदर्शन में शांतिकुंज-देवसंस्कृति विवि परिवार ने जयराम आश्रम पुल, शिव स्वरूप आश्रम, राम चबूतरा, श्याम होटल, आशापुरा जोधपुर भोजनालय, कांगडा पुलिया, वीआईपी घाट, विवेकानंद पार्क आदि स्थानों पर 51 हजार से अधिक दीये जलाये। साथ ही विभिन्न आकृतियों की मनमोहक रंगोलियाँ भी सजाई गयी थी। इस हेतु शांतिकुंज व देवसंस्कृति विवि की सात टीमों में एक हजार से अधिक भाई-बहिन दोपहर दो बजे से जुटे थे।गायत्री परिवार प्रमुख द्वय डॉक्टर प्रणव पंड्या एवं शैलजीजी ने राज्य के चहुंमुखी विकास एवं उन्नति हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या भी दीपोत्सव कार्यक्रम में गंगा घाट पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पतित पावनी माँ गंगा हमारी आस्था व संस्कृति का प्रतीक है। व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी ने बताया कि शांतिकुंज व देवसंस्कृति विवि के कार्यकर्त्ता, अधिकारीगण सहित विभिन्न प्रशिक्षण व साधना सत्रों में आये प्रशिक्षणार्थियों सहित एक हजार से अधिक भाई बहिनों ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर गंगा घाटों, पार्कों में रंगोलियों सजाई एवं 51 हजार से अधिक दीये जलाये।श्री गिरी ने बताया कि हरिद्वार के अलावा देहरादून, टिहरी गढ़वाल सहित राज्य के सभी समस्त जिलों में स्थित प्रज्ञा संस्थानों में भी दीपोत्सव मनाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें