मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

विदेशी महिला का बेटा कभी नहीं हो सकता राष्ट्र भक्तः प्रबोधानंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार,। हिन्दुओं को लेकर संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

द्वारा दिए गए बयान पर जहां हिन्दू समाज में उबाल है, वहीं हरिद्वार के

संतों में भी रोष उत्पन्न हो गया। राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर

हरिद्वार स्थित प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महामण्डलेश्वर स्वामी

रूपेन्द्र प्रकाश महाराज व जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद

महाराज ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। स्वामी प्रबोधानंद महाराज ने तो उन्हें

पागल तक करार दे दिया।

प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम

हरिद्वार में पत्रकार वार्ता कर आश्रम के महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश

महाराज ने कहा कि राहुल गांधी का बयान हिन्दू समाज पर कुठाराघात है। राहुल

ने देश की संसद में खड़े होकर ऐसी घटिया बयानबाजी से पूरे देश के हिन्दुओं

का अपमान किया है। इसके लिए उनकी संसद सदस्यता रद्द होनी चाहिए। ऐसे लोग

हिन्दू समाज को लेकर ऐसी अनर्गल व असहनीय बाते करते हैं लेकिन जिस दिन

हिन्दू हिंसक हो गया उस दिन उनका हिंदुस्तान में रहना भी दूभर हो जाएगा।

उन्होंने

कहा कि कांग्रेस राज में देश ने सिक्खों पर अत्याचार व इमरजेंसी जैसी

राजनीतिक विभीषिका देखी। कांग्रेस के राज में जितने सिखों को मारो उतना बड़ा

ईनाम पाओ का चलन था। कांग्रेस ने निहत्थे हजारों सिखों का कत्ल कराया। इस

कारण पूरी कांग्रेस हिसंक है। राहुल गांधी ने हिन्दुओं के खिलाफ बयान देकर

अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि

कांग्रेस शुरू से ही हिन्दू विरोधी रही है।

हिन्दू रक्षा

सेना के राष्ट्राध्यक्ष व जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद ने

कहा कि हिन्दुओं को लेकर राहुल गांधी का बयान उनकी मानसिकता का परिचायक

है। इससे ये साफ हो गया कि उनकी मानसिकता बिल्कुल निम्न स्तर पर पहुंच गई

है। उन्होंने राहुल के डीएनए पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी जो

खुद को हिन्दू कहते हैं उनके डीएनए की जांच होनी चाहिए कि वह हिन्दू है भी

या नहीं।

प्रबोधानंद ने राहुल को पागल तक करार देते हुए कहा कि ऐसे

व्यक्ति की जगह संसद नहीं, बल्कि पागलखाने में होनी चाहिए। उन्होंने कहा

कि राहुल गांधी हिन्दू नाम रखकर घूम रहे हैं जबकि उनका दादा पारसी, नानी

इसाई और खुद ईसाइ मां के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि एक विदेशी महिला का

बेटा कभी राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता। राहुल गांधी विदेशी ताकतों के हाथों

की कठपुतली हैं और यह सब षडयंत्र विदेशी ताकतों के इशारों पर किया जा रहा

है। इसकी सरकार को जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिन्दू कभी हिसंक

नहीं होता और यदि जिस दिन हिन्दू हिंसक हो गया तो उस दिन राहुल गांधी को

हिन्दुस्तान तो क्या इटली में भी जगह नहीं मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें