मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

कांवड़ चिकित्सा शिविरों का मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। कांवड मेले के दौरान स्थाई चिकित्सालयों के साथ-साथ

अस्थाई चिकित्सा शिविरों के माध्यम से शिव भक्त कावड़ियों एवं यात्रियों की

प्रतिदिन चिकित्सा की जा रही है। इसी बीच मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ मनीष

दत्त ने सेक्टर प्रभारी डॉ नरेश चौधरी के साथ नगरीय क्षेत्र हरिद्वार के

अस्थाई चिकित्सा शिविरों शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप, चंडी चौक, चंडीघाट,

पंतदीप, चमगादड़ टापू, रोड़ी बेलवाला, मनसा देवी मध्य मार्ग, हरकी पैड़ी का

निरीक्षण किया तथा वहां उपचार कर रहे शिव भक्त कावड़ियों से हालचाल जानकर

फीडबैक लिया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने चिकित्सा शिविरों में

चिकित्सा सेवा दे रहे चिकित्सकों, रेडक्रॉस स्वयंसेवकों, पैरामेडिकल स्टाफ

का हौसला अफजाई भी किया। उन्होंने नगरीय क्षेत्र हरिद्वार के चिकित्सा

शिविरों के सेक्टर प्रभारी डॉ नरेश चौधरी को निर्देशित किया कि चिकित्सा

शिविरों पर सेवा देने वाले चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को कोई

समस्या नहीं होनी चाहिए। यदि उनकी कोई समस्या आती है तो उसको तुरंत

निस्तारित किया जाए तथा आवश्यक दवाइयां की आपूर्ति भी समय से होती रहे।

मुख्य

चिकित्साधिकारी डॉ मनीष दत्त ने कहा कि कांवड मेले में अपने-अपने

दायित्वों का निर्वहन करना भी एक सच्ची मानव सेवा है, जिसका पुण्य सेवा

करने वाले को प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अवश्य मिलता है। जीवन की

सबसे बड़ी समाज सेवा है।

सेक्टर प्रभारी डॉ नरेश चौधरी ने अवगत

कराया कि जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन में एवं विशेष पहल पर

इंडियन रेडक्रॉस द्वारा सभी चिकित्सा शिविरों पर चिकित्सकों एवं

कर्मचारियों के साथ विशेष समर्पित सहयोग किया जा रहा है।

निरीक्षक

के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तरुण, सेक्टर प्रभारी डॉ नरेश चौधरी, डॉ

हेमंत, वीके गुप्ता, व्यवस्था प्रभारी अवनीश कुमार उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें