मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

सिखों का नरसंहार कराने वाली कांग्रेस के राहुल गांधी पहले अपना धर्म बताएंः संजय गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार,। भाजपा के वरिष्ठ नेता व लक्सर के पूर्व विधायक संजय

गुप्ता ने राहुल गांधी के संसद में दिए गए हिन्दू विरोधी बयान पर बड़ा हमला

बोला है। उन्होंने राहुल के बयान को कांग्रेस का असली चेहरा करार दिया है।

पत्रकारों

से वार्ता करते हुए संजय गुंप्ता ने कहा कि संसद में 52 से 99 सीट हाते ही

राहुल गांधी हिंदुओं को गाली देने लगे। हिन्दुओं को गाली देने वाले राहुल

ने कभी संसद पर हमला करने वालों का धर्म नहीं बताया। गला काटने वालों का

मजहब नहीं बताया। बम बांधकर फटने वालों का धर्म नहीं बताया। इतना ही नहीं

सिखों के नरसंहार में उन्होंने कभी कांग्रेस का भी धर्म नहीं बताया। आज 100

करोड़ों हिंदुओं को संसद में हिंसक कहने वाले राहुल गांधी को बयान से पूर्व

अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

संजय गुप्ता ने कहा कि

कांग्रेस के लिए सत्ता मतलब हिंदुओं का दमन है। उन्होंने कहा कि सनातन और

हिन्दू के विषय में राहुल गांधी का ज्ञान शून्य है। कोट के ऊपर जनेऊ धारण

कर लेने और चुनाव आते ही मंदिरों में जाने मात्र से से कोई हिन्दू नहीं हो

जाता। साथ ही कहा कि जिसके कुल, वंश, गोत्र का ही पता नहीं वह स्वयं को

हिन्दू बताकर भारतीयों को ठगने का काम कर रहा है। राहुल गांधी स्वंय

वर्णशंकर है।

संजय गुप्ता ने कहा कि संसद में हिंदुओं के खिलाफ

अपमानजनक भाषा कभी किसी ने नहीं बोली। नेता प्रतिपक्ष बनते ही राहुल स्वंय

को तीसमारखां समझने लगे हैं। जो स्वयं हिंदू नहीं है वो कहता है हिंदू

हिंसक है। यह शब्द सुनने के बाद इंडी गठबंधन से संबंधित विचारधारा वाले

हिंदू नेताओं को अपना डीएनए भी टेस्ट जरूर चेक करवा लेना चाहिए।

संजय

गुप्ता ने कहा कि हिन्दू कभी हिसंक हो ही नहीं सकता। जो हिन्दू चीटियों को

आटा डालता हो, वृक्षों को देवतुल्य समझकर पूजा करता हो वह भला हिंसक कैसे

हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं का समय-समय पर अपमान करने वाली

कांग्रेस का हिन्दुओं को बहिष्कार करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें