मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

सांसद त्रिवेन्द्र से मिले विधायक आदेश, कनेक्टिंग मार्ग बनाए जाने का किया अनुरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार, रानीपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक आदेश चौहान ने संसद

सत्र के दौरान हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके दिल्ली

स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान चौहान ने हरिद्वार-दिल्ली नेशनल

हाईवे-334 को सीतापुर (ज्वालापुर) से संस्कृत अकादमी तक ऐलिवेटेड बनाने एवं

हरिद्वार बाईपास (रिंग रोड) में हरिद्वार-लक्सर हाईवे को रिंग रोड से

जोड़ने के लिए जगजीतपुर में कनेक्टिंग रोड बनाये जाने के लिए केंद्रीय सड़क

परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता कर स्वीकृत कराने का

अनुरोध किया।

विधायक चौहान ने सांसद रावत को विस्तार से बताया कि

सीतापुर, ज्वालापुर, हरिद्वार जहां पर रेड लाइट लगी हुई है, उक्त स्थान पर

छह रास्ते आपस में मिलते हैं। जिस कारण से आएदिन हाईवे पर जाम की स्थिति

बनी रहती है। इसके निस्तारण के लिए हरिद्वार-ज्वालापुर रेड लाइट से संस्कृत

अकादमी तक एलिवेटेड हाईवे रोड बनवाने की नितांत आवश्यकता है। इसी प्रकार

दिल्ली-हरिद्वार रूट से हरिद्वार-नजीबाबाद को जोड़ने वाले हरिद्वार बाईपास

पर भी एनएच 334 ए हरिद्वार-लक्सर पर जगजीतपुर के निकट एक कनेक्टिंग रोड

बनाकर इस हाइवे को भी जाम से मुक्ति मिल जाएगी। विधायक चाैहान के अनुसार

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि देवभूमि

उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए देवभूमि के

मुख्य द्वार हरिद्वार में वास्तव में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा

है। वे इन दोनों प्रकरणों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखकर यथाशीघ्र

समस्या का निदान कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें