मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:03 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार पुलिस ने उड़ीसा के बालक को रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हरिद्वार पुलिस ने उड़ीसा के बालक को रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा

हरिद्वार : हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने उड़ीसा के एक बालक को रेस्क्यू कर उड़ीसा पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के सुपुर्द कर दिया।एएचटीयू टीम ने 1 जून को अत्यंत दयनीय स्थिति में सुभाष घाट के समीप से इस बालक को रेस्क्यू कर राजकीय बाल सदन में दाखिल कराया था। उक्त बालक की भाषा बोली के आधार पर टीम ने उड़ीसा पुलिस से संपर्क साधा।काफी प्रयासों के बाद संपर्क होने पर उडीसा पुलिस से जानकारी मिली कि दो माह से लापता उक्त बालक के संबंध में परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। एएचटीयू टीम ने स्थानीय उडीसा पुलिस के माध्यम से उक्त बालक के परिजनों से सम्पर्क कर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बच्चे की पहचान करवाई। परिणाम स्वरूप उक्त बालक के पिता रविन्द्र पात्रा व उड़ीसा की स्थानीय पुलिस टीम मंगलवार को हरिद्वार पहुुँची।आवश्यक विधिक कार्यवाही व काउंसलिंग के बाद बाल कल्याण समिति हरिद्वार के अध्यक्ष प्रिय बंधु के आदेश पर बालक को उड़ीसा पुलिस के संरक्षण में परिवार के सपुर्द किया गया।बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने हृदय से हरिद्वार पुलिस का आभार जताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें