मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने चोरी की साजिश में चार को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस ने चोरी की साजिश में चार को किया गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के कब्जे से आलानकब बरामद किया हैै।जानकारी के मुताबिक दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद हरिद्वार पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिसके चलते सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सिडकुल पुलिस ने बीती देर रात एचआर नंबर की आई 10 कार से घूम रहे कुछ लड़कों को संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ की। आरोपित चोरी के इरादे से थाना क्षेत्र में चोरी की योजना बनाते हुए घूम रहे थे।कार की तलाशी लेने पर कार से आलानकब व अन्य चोरी करने में काम आने वाले औजार मिले। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते अंशुमान निवासी चरथावल थाना थाना भवन जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल पता सूर्य नगर कॉलोनी थाना सिडकुल, शुभम चौधरी निवासी ग्राम चुक्टी देवरिया थाना किच्छा जिला उधमसिंहनगर, आदर्श निवासी ग्राम शिवपुर थाना नोखा जिला रोहतास बिहार हाल पता राधा एनक्लेव नवोदय नगर थाना सिडकुल व रिजवान निवासी मस्जिद के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें