मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

स्वामी गीतानंद गिरि बने आह्वान अखाड़े के श्रीमहंत सचिव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। श्री शंभू पंच दशनाम आह्वान अखाड़े के थानापति स्वामी

गीतानंद गिरि महाराज को अखाड़े का श्रीमहंत सचिव नियुक्त किया गया है।

अखाड़े

में हुए समारोह में थानापति गीतानंद गिरि महाराज को अखाड़े का सचिव नियुक्त

किया गया। इससे पूर्व अखाड़े के पदाधिकारियों ने अपने आराध्य भगवान श्री

गणेश का पूजन-अर्चन किया। तत्पश्चात स्वामी गीतानंद गिरि महाराज के सचिव पद

पर नियुक्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर अखाड़े के सभापति श्रीमहंत पूनम

गिरि महाराज ने श्रीमहंत गीतानंद गिरि महाराज को बधाई देते हुए सनातन

परम्परा के प्रचार-प्रसार करने व अखाड़े की परम्परा को आगे बढ़ाने पर बल

दिया। महामंत्री श्रीमहंत सत्यगिरि महाराज ने भी स्वामी गीतांनद को सचिव

बनने पर बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व सभापति अमरशब्दानंद गिरि,

उपाध्यक्ष्ज्ञ शिवेष गिरि, आय-व्यय निरीक्षक कैलाशुपुरी, षडदर्शन साधु समाज

के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमहंत ब्रह्मानंद गिरि, अखाड़े के

राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत चेतनानंद गिरि महाराजव रमता पंच व श्रीमहंत

मौजद रहे। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत चेतनानंद गिरि

महाराज ने दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें