मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

विवाहिता की हत्या मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। विवाहिता की हत्या के मामले में फरार चल रहे पति और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहलपुर सिकरोडा निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृत महिला के पिता कंवरपाल सिंह निवासी दधेड़ा मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फरवरी 2013 को उसने अपनी पुत्री पूजा की शादी नितिन के साथ की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पति नितिन और ससुराल वालों ने जहरीला पदार्थ देकर उसकी बेटी पूजा की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर पर पति नितिन, ससुर पल्ला उर्फ पाल सिंह, सास सविता, ननद कामिनी, देवर राहुल, देवरानी लक्ष्मी के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज तालाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपित पति और ससुर को बेडपुर चौक से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।एसएसआई आमिर खान ने बताया कि पति नितिन और ससुर पाल सिंह उर्फ पल्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें