मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

बलिदानी जगदीश वत्स की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार, संघर्षरत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने

हर महीने प्रथम रविवार अपने पूर्वजों के नाम चलाए जा रहे अभियान '10 बजे

10 मिनट' की कड़ी में रविवार को अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क ज्वालापुर में एक

कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण

विद्यालंकार ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के पश्चात अपने पूर्वजों का

स्मरण करते हुए बलिदानी जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें

श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर समिति के

महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने बलिदानी जगदीश वत्स द्वारा देश की आजादी के

लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि हमारे संगठनों को

ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम भी अपने हाथ में लेना चाहिए, जिसमें राष्ट्र हित

भी जुड़ा हुआ हो। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की भीषण गर्मी का एहसास तो हम सभी

कर रहे हैं, पर यह अनुमान नहीं लग पा रहे हैं कि जिस तरह से कंक्रीट के

जंगल खड़े किए जा रहे हैं और हरे-भरे जंगलों को उजाड़ा जा रहा है उससे

प्रतिवर्ष भीषण गर्मी बढ़ती ही जानी है। इसलिए सभी से निवेदन है कि वर्षा

आरंभ होते ही अपने-अपने पूर्वजों के नाम हम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसका

पालन-पोषण भी करें। यह पर्यावरण संरक्षण में अतुलनीय योगदान होगा।

शहीद

जगदीश वत्स पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार,

धर्मवीर धींगरा, वीरेन्द्र कुमार गहलौत, ललित कुमार चौहान, आदित्य गहलौत,

नरेन्द्र कुमार वर्मा, शिवेन्द्र सिंह, परमेश चौधरी, सुखबीर सिंह, कैलाश

चंद्र वैष्णव, विजेंद्र कुमार लक्सर, अशोक दिवाकर, वेद प्रकाश आर्य, यशपाल

सिंह, सरोज चौहान, माया चौहान, शीला चौहान, कमला देवी, मंजू लता भारती,

पदमा आर्य सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें