मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

भेल क्षेत्र में दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भेल क्षेत्र में दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

हरिद्वार। बीएचईएल क्षेत्र में गुलदार के दिखायी देने से लोगों में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि लोग अब रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी संकोच कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक भेल सेक्टर एक इलाके के मैन रोड में गुलदार सड़क किनारे एक नाले में बैठा हुआ नजर आ आया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में गुलदार काफी देर तक नाले के पास बैठा रहा, जिसे देखकर वहां कार सवार रूक गए। हालांकि कार की रोशनी पड़ने से थोड़ी देर बाद गुलदार वहां से निकलकर जंगल की ओर चला गया। इस इलाके से गुजरने वाले लोगों में दहशत बनी हुई है। लोग वन विभाग से गुलदार की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि बीती रात में कार सवार वहां से गुजर रहे थे। अचानक उनकी नजर रात के अंधेरे में गुलदार पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने गुलदार का वीडियो बना लिया। कार की हैडलाइट देखकर गुलदार नाले से बाहर निकला और फिर जंगल में चला गया।हरिद्वार वन विभाग के रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिस स्थान पर गुलदार दिखाई दे रहे है, वो राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा में आता है। फिर भी वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है और वनकर्मियों को भी अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उनकी वीडियो फोटो न बनाएं, ये खतरनाक साबित हो सकता है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि लोग रात में जंगल की सीमाओं के पास जाने से बचें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें