मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

कांवड़ियों के उपद्रव से परेशान हुए व्यापारी, बाजार बंद की दी चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांवड़ियों के उपद्रव से परेशान हुए व्यापारी, बाजार बंद की दी चेतावनी

हरिद्वार। कांवड़ मेला शुरू होने के बाद से ही हरिद्वार में कांवडि़यों के उपद्रव के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि पुलिस-प्रशासन भी उपद्रव मचाने वाले कांवडि़यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। फिर भी कुछ कांवडि़ए माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं। कांवडि़यों के इस उत्पात से सबसे ज्यादा परेशान व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक की और उन्हें अपनी समस्या बताई।व्यापारी नेता संजीव नैयर ने कहा कांवडि़यों के भेष में कुछ उपद्रवी हरिद्वार का माहौल खराब करने में लगे हुए है। इस तरह के कांवडि़ए लगातार व्यापारियों के साथ बदतमीजियां कर रहे हैं। बावजूद इसके व्यापारी अतिथि देवो भव के रूप में कार्य कर रहे है। हालांकि अब ऐसे कांवडि़यों की हरकत बर्दाश्त से बाहर हो गई है। कुछ कांवड़िएं तो व्यापारियों के साथ मारपीट पर उतारु हो गए है। इसीलिए व्यापारियों ने आज आपातकाल बैठक बुलाई, जिसमें पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।व्यापारियों ने बैठक में साफ किया है कि यदि कांवडि़यों की बदतमीजी और मारपीट इसी तरह चलती रही तो उन्हें बाजार बंद करना पड़ेगा। वहीं, व्यापारियों के जिला अध्यक्ष राजीव पराशर ने कहा कि कांवड़ मेले में व्यापार करना मुश्किल हो गया है। कुछ लोग कांवड़ के नाम पर व्यापारियों से बदतमीजि कर रहे है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वहीं सीओ हरिद्वार नीरज सेमवाल ने कहा कि आज व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कांवड़ मेले में व्यापारियों को जो समस्या आ रही है, उस पर बात की गई। व्यापारियों को आश्वत किया है कि पुलिस उनकी सेवा में हर समय तैयार है।बता दें कि रविवार रात को भी कुछ कांवडि़यों ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास मामूली सी बात पर चश्मे की दुकान में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने दो कांवडि़यों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले रुड़की में कुछ कांवडि़यों ने स्कॉर्पियों कार में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में भी पुलिस ने कई लोगों की गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें