मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर हरिद्वार के तमाम

मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर

अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक व बहुविधि पूजन-अर्चन किया। भगवान शिव

की ससुराल कहे जाने वाले कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। तीर्थनगरी के सभी प्रमुख शिवालयों में सुबह

से ही श्रद्धालुओं की कतार दिखाई देने लगी।

दूसरे सोमवार को सुबह

से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला दिन भर अनवरत चलता रहा। बाजारों में भी

खासी भीड़ दिखायी दी। दक्षेश्वर महादेव मंदिर के अतिरिक्त तीर्थनगरी के

प्रमुख शिवालयों, दरिद्र भंजन महादेव, दुःखभंजन महादेव, तिलभाण्डेश्वर

महादेव, जनमासा मंदिर (दुल्हा महादेव), विल्वकेश्वर महादे, नीलेश्वर

महादेव, गौरी शंकर समेत तमाम शिवालों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें