मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

युवक ने आम के पेड़ से लटककर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक ने आम के पेड़ से लटककर की आत्महत्या

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के जगजीपुर स्थित आम के बाग में एक युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर पुलिस को मांगेराम पुलिया के समीप बाग में एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जगजीतपुर चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक, उप निरीक्षक ललित मोहन अधिकारी व चेतक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। युवक का शव पेड़ से लटका हुआ था। युवक की शिनाख्त संजू पुत्र महेंद्र सिंह निवासी छतरीवाला कुआं, जगजीतपुर के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संजू उम्र करीब 17 साल नशे का आदी था। वह रात को घर आया और उसने झगड़ा किया। अपने कपड़े फाड़े और आग लगा दी तथा नाराज होकर घर से चला गया।परिजनों से बोला कि सुबह बाग मे मिलूंगा। रात भर परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन संजू घर नहीं आया। परिजन बाग में पहुंचे तो संजू का शव पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।उप निरीक्षक ललित मोहन अधिकारी ने बताया कि युवक नशे का आदी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें