मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार, । ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 और ऑपरेशन लगाम अभियान के तहत लक्सर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से 66 कैप्सूल बरामद किए गए हैं, जिनमें अकेटामिनोफेन ट्रांडोल हिड्रोचलोरीड और डिक्सलोमिन हिड्रोचलोराईड मौजूद है।सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी के अनुसार, आरोपित सुल्तानपुर स्थित अपने मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री करता था। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम मौ. असद उर्फ गुलफाम पुत्र कुर्बान अली निवासी अड्डेवाला मोहल्ला, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार बताया गया है।आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। उप निरीक्षक वीरेंद्र नेगी का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें