मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने बिहार के गुमशुदा युवक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस ने बिहार के गुमशुदा युवक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ बिहार निवासी गुमशुदा युवक को सुरक्षित खोजकर न सिर्फ उसकी पहचान की, बल्कि उसे पूरे सम्मान और देखभाल के साथ परिजनों के सुपुर्द कर एक परिवार की टूटी उम्मीदों को फिर से जोड़ दिया।मामला जिला पूर्णिया (बिहार) के थाना रघुवंश नगर क्षेत्र के ग्राम नाथपुर रंगरा निवासी पप्पू मंडल (37 वर्ष) से जुड़ा है, जो 17 दिसंबर 2025 को घर से बिना बताए निकल गए थे। परिजनों ने उसी दिन उनकी गुमशुदगी थाना रघुवंश नगर में दर्ज कराई थी। बताया गया कि पप्पू मंडल मानसिक रूप से कमजोर हैं।19 दिसंबर को लक्सर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में एक अनजान व्यक्ति को भटकते हुए पाया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने संवेदनशीलता और धैर्य के साथ उससे बातचीत की और थाना स्तर पर अन्य जनपदों से संपर्क कर जानकारी जुटाई। प्रयास रंग लाए और उक्त व्यक्ति की पहचान गुमशुदा पप्पू मंडल के रूप में हुई।लक्सर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आने में 2-3 दिन का समय लगने की बात कही। इस दौरान सुरक्षा और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिस ने पप्पू मंडल को कोतवाली लक्सर में सुरक्षित रखा। 22 दिसंबर को परिजन लक्सर पहुंचे, जिसके बाद पप्पू मंडल को विधिवत उनके सुपुर्द किया गया। पप्पू को सकुशल पाकर परिजनों की आंखें नम हो गईं। उन्होंने हरिद्वार पुलिस और विशेष रूप से लक्सर पुलिस का दिल से आभार जताते हुए दुआएं दीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें