मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

बिछड़े बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिछड़े बच्चे को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

हरिद्वार। परिजनों से बिछड़े बच्चे को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चा पाकर दम्पत्ति ने पुलिस का आभार जताया।जानकारी के मुताबिक बीते रोज उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर को लावारिस हालत में एक बच्चा रोता-बिलखता हुआ मिला। बच्चे से नाम पता पूछने पर वह केवल अपना नाम आर्यन ही बता पाया। बालक के संबंध में आसपास के मोहल्लों, दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से पता करने पर भी पुलिस को कोई जानकारी उसके परिजनों के संबंध में नहीं लगी। बच्चे की सुरक्षा के लिए बच्चे को कोतवाली ज्वालापुर लाया गया। पुलिस ने बालक के परिजनों की तलाश के लिए सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से सूचना का प्रचार किया।पुलिस के प्रयासों से बालक के परिजनों का पता चला, जो कि विष्णु लोक कॉलोनी का रहने वाले हैं। बच्चे की सूचना पाकर परिजन कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चा मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें