शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार,। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी
के मुताबिक 1 जून को एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के
संबंध में पुलिस को तहरीर देकर एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया
था। पुलिस तभी से आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने रविवार को
मुखबिर की सूचना पर ग्राम अलावलपुर से आरोपित मुजफ्फर पुत्र शान इलाही
निवासी अलावलपुर थाना पथरी हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।





