कलयुगी दादा ने पोती को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
हरिद्वार,। एक कलयुगी दादा ने पोती को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता मानसिक रूप से दिव्यांग
बताई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में
मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी
के मुताबिक जनपद के कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने
तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार के एक युवती मानसिक रूप से दिव्यांग है।
बुधवार की देर रात उसको रिश्ते के दादा तेजपाल निवासी कलियर, हरिद्वार उसे
एक घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान गांव के लोगों ने
उसे देखकर शोर मचा दिया। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपित मौके से फरार हो
गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर
आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।





