मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

कलियुगी भाई ने किया सगी बहन से दुष्कर्म, पुलिस ने आराेपित काे किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र से एक एक शर्मनाक घटना सामनी आयी है, जहां एक भाई ने अपनी ही सगी बहन के साथ दुष्कर्म कर रिश्ताें काे तार-तार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित भाई के खिलाफ बीएनएस धारा - 64(2)(च) के तहत मामला दर्ज कर उसे लक्सर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, मजलिसपुर तोफिर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर यूपी के निवासी एक पति-पत्नी पदार्था क्षेत्र में किराये के मकान में रहते हैं और पंतजलि हर्बल फूड कंपनी में काम करते हैं। उनके साथ पीड़िता का भाई दीपक भी रहता था, जो शराब और गांजे के नशे का आदी है। घटना बीस सितम्बर की है, जब दीपक ने अपनी बहन को घर में अकेला पाकर उसे पास के गन्ने के खेत में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।पीड़िता ने घर आकर आपबीती अपने पति नितिन और माता-पिता को बताई, जिसके बाद वह अपनी माता के साथ फेरुपुर चौकी पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आराेपित दीपक काे मुखबिर की सूचना पर लक्सर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आराेपित काे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें