जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, 8 महिलाओं समेत 19 गिरफ्तार
हरिद्वार,। गेस्ट हाऊस की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का
कलियर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने 8 महिलाओं
समेत 19 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देह व्यापार के लिए लाई गई
नाबालिग को भी आरोपितों के चंगुल से मुक्त कराया है।
जानकारी के
मुताबिक पुलिस को काफी समय से गेस्ट हाऊस में जिस्मफरोशी का धंधा होने की
शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीमें गठित
की गईं। गठित पुलिस टीम को कलियर क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना मिलने
पर रहमत साबरी गेस्ट हाऊस सोहलपुर रोड पर छापा मारकर 08 महिलाओं व 11
पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। आरोपितों द्वारा देह व्यापार के लिए
लाई गई एक नाबालिग को भी पुलिस ने मुक्त कराया।
पुलिस के मुताबिक
मुख्य आरोपित मुस्तफा पुत्र रसीद काफी समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार का
धंधा चला रहा था। वह अपने गेस्ट हाऊस पर बाहर से गरीब महिलाओं, लड़कियों को
काम दिलाने के नाम पर ग्राहकों का इंतजाम कर देह व्यापार करवाया था, जिसके
खिलाफ थाने में पूर्व में भी देह व्यपार के चार मुकदमें दर्ज हैं।
पकड़े
गए आरोपितों के नाम मुस्तफा पुत्र रसीद निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान
कलियर जनपद हरिद्वार (गेस्ट हाउस संचालक), आदिल पुत्र मोहम्मद इस्लाम
निवासी पहाड़गंज नबी करीम सेंट्रल दिल्ली हाल निवासी मैनेजर होटल रहमत साबरी
पिरान कलियर, मोहम्मद दानिश अलीम पुत्र सरफराज निवासी बहेरा थाना भोपा
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, शौकत पुत्र लतिम निवासी भीम सिंह वाली गली खलासी
लाइन सदर बाजार सहारनपुर उत्तर प्रदेश, सलीम पुत्र मुजफ्फर निवासी जयंतीपुर
मझोला मुरादाबाद, वसीम पुत्र मुंशी निवासी भुजा हेडी पुरकाजी मुजफ्फरनगर,
सोनी पुत्र पृथ्वी निवासी भांडेरी कांठ शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, असलम
पुत्र नजीर निवासी बीबीपुर छजलैट मुरादाबाद, अलीजान पुत्र जाबिर निवासी
अकबरपुर झोझा थाना झबरेड़ा हरिद्वार, पुष्पेंद्र पुत्र नरेंद्र निवासी
किशनपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार व अजय उर्फ काला पुत्र धर्मवीर निवासी
किशनपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार बताए गए हैं। साथ ही 8 महिलाएं भी शामिल
हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से आपत्तिजनक सामग्री व नकदी बरामद की है।
पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।





