मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

बेटे की मौत का बदला लेने के लिए चाकू से गोदकर की थी हत्या, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेटे की मौत का बदला लेने के लिए चाकू से गोदकर की थी हत्या, गिरफ्तार

हरिद्वार, । बीएसएफ जवान के पिता की चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू व घटना के समय पहनी गयी टी शर्ट भी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक रूड़की कोतवाली क्षेत्र में 24 जुलाई को कंवरपाल पुत्र स्व. कृपा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के बेटे सुमित कुमार, जो बीएसएफ में जवान है, ने हत्या का आरोप ओमी व उसके साथियों पर मिलकर करने का आरोप लगाया। पुलिस से कार्यवाही की मांग की।

पुलिस ने आरोपित ओमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस टीम ने आरोपित ओमवीर उर्फ ओमी उम्र 53 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

हत्या की यह रही वजह

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व बेटे की मौत होने पर हत्यारोपी को शक था कि बेटे की मौत के पीछे कंवरपाल का हाथ है और कंवरपाल ने तांत्रिक क्रिया कर यह काम किया है। हत्या से दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर हत्यारोपी का मृतक से झगड़ा हुआ था। इसी बात की दुश्मनी के चलते आरोपित ने ग्राम टोडा कल्याणपुर में काली माता मन्दिर से गांव जाने वाले रास्ते पर मौका देख कंवरपाल को पकड़कर चाकू से वार कर लहुलुहान कर दिया और मौके से भाग गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें