लूट के दो आरोपितों को चंद घंटों में पुलिस ने धर दबोचा
हरिद्वार,। लक्सर पुलिस ने लूट के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई नकदी व घटना में प्रयुक्त स्कूटी
बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली
क्षेत्र के महेश्वरी निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र आत्माराम ने 22 जून को
स्कूटी सवार अज्ञात युवकों द्वारा उससे 4500 रुपये की नकदी छीनने के संबंध
में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने
लूट की घटना के दोनों आरोपितों को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर
लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी व लूट के
4500 रुपये बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम इदरीश पुत्र
अनीश निवासी भंगेरी महावतपुर थाना सिविल लाईन रुड़की जनपद हरिद्वार व सावेज
पुत्र मांगा निवासी भंगेरी महावतपुर थाना सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार
बताए।





