मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग बालिका के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग बालिका के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। जनपद के रानीपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को नाबालिग के अपहरण के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। नाबालिग के परिजनों ने पुलिस को 19 अक्टूबर की शाम दी तहरीर में घर से लापता होने के सम्बन्ध में सूचना देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी।प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम नाबालिग बालिका की तलाश में जुट गयी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो को खंगाला। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग बालिका को ग्राम गढ का साहिब पुत्र गुलजार बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस टीम ने प्रकाश में आये आरोपित के मोबाइल की सीडीआर, लोकेशन आदि प्राप्त कर आरोपित की काफी तलाश की।आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बहादराबाद काली मन्दिर से धनौरी मार्ग से आरोपित साहिब(19) पुत्र गुलजार निवासी ग्राम गढ न. 1 थाना रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से नाबालिग बालिका(16) को सकुशल बरामद कर लिया है।पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि उसके गांव का साहिब उसे शादी करने की नियत से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने नाबालिग को संरक्षण में लेकर आरोपित साहिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें