मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

रुड़की में अफगानी नागरिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रुड़की में अफगानी नागरिक गिरफ्तार

हरिद्वार। बिना वीजा व पासपोर्ट के भारत में रह रहे एक अफगानी नागरिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने बांद्रा ट्रेन एक्सप्रेस में चैन पुलिंग के बाद चेकिंग के दौरान रुड़की स्टेशन पर आरपीएफ नेअफगानी नागरिक को पकड़ा। आरोपित का चार साल पहले वीजा समाप्त हो चुका था।जानकारी के मुताबिक बांद्रा एक्सप्रेस में 13 दिसम्बर को हुई चेन पुलिंग की घटना के संबंध में रेलवे स्टेशन रुड़की पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को आरपीएफ ने पकड़ा, जिसकी पहचान बाद में एक अफगानिस्तान नागरिक के रूप में हुई।जांच के दौरान तथ्य सामने आया कि पकड़ा गया व्यक्ति बिना वैध पासपोर्ट व वीजा के भारत में रह रहा था। आरोपित का वीजा लगभग चार वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका था, इसके बावजूद वह अवैध रूप से भारत में निवास कर रहा था। आरपीएफ ने आज आरोपित को प्रभारी उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल चौकी रुड़की में दाखिल किया। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।आरोपित का नाम पता नजीबुल्लाह पुत्र हाजी बिस्मिल्लाह निवासी नहिया-3, थाना नहिया-3 जनपद कंधार, अफगानिस्तान बताया गया है। आरोपित के पास से पुलिस ने एक मोबाइल, नगदी व अन्य सामान बरामद किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें