मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

सामान लेने गई नाबालिग के साथ दुकानदार ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता और भाई को पीटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार । दुकान पर खाने का सामान लेने गई एक 16 वर्षीय नाबालिग

युवती को अकेला देख कर दुकानदार ने उसे दुकान में खींचकर उसके साथ जबरदस्ती

करने की कोशिश की। विरोध करने पर नाबालिग युवती सहित उसके पिता और भाई को

दुकानदार ने साथियों के साथ जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर

आरोपितों के विरुद्ध छेड़छाड़ करने व मारपीट करने के संबंध में तहरीर देकर

बीते राज देर शाम मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला

थाना पथरी क्षेत्र के गांव कटारपुर का है, जहां पर एक 16 वर्षीय नाबालिग

युवती 2 अप्रैल को दोहपर के समय खाने की कुछ वस्तु लेने के लिए शादाब पुत्र

यामीन की दुकान पर गई थी। शादाब ने युवती को अकेला देख उसको दुकान के अंदर

खींच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। नाबालिग के विरोध करने पर शादाब

ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनने पर युवती का छोटा भाई वहां पर आ गया।

बहन के साथ छेड़खानी देख वह अपने पिता को भी बुला लाया। युवती के पिता ने

छेड़खानी का विरोध करने पर दुकानदार शादाब गाली गलौच करने लगा और अंदर से

अपने भाई आजाद, वसीम और शाहरुख को बुला लिया।

बताते हैं कि चारों

ने जमकर नाबालिग लड़की सहित उसके पिता और भाई के साथ गाली गलौज करते हुए

जमकर मारपीट की। शोर सुनकर वहां पर भीड़ इकट्ठी हो गई। इसके बाद पीड़ित अपनी

नाबालिग लड़की को लेकर नजदीकी पुलिस चौकी फेरूपुर पहुंचा और आरोपित शादाब

पुत्र यामीन, आजाद पुत्र इसराक, शाहरुख पुत्र यामीन और वसीम पुत्र यामीन के

विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ और उनके साथ

मारपीट करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया।

चौकी प्रभारी ने

बताया कि चौकी क्षेत्र के गांव कटारपुर से एक नाबालिक युवती के साथ छेड़छाड़

करने और उसके भाई व पिता के साथ मारपीट करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया

गया है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार

कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें