पुलिस ने दबोचा बाइक चोरी
हरिद्वार,। गंगनहर कोतवाली रुड़की पुलिस ने एक आरोपित को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।
ग्राम
खेलपुर नसरुलपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार निवासी मुक्तदीर पुत्र
खुर्शीद ने 29 अप्रैल को अपनी बाइक सालियर साल्हापुर रुड़की से चोरी के
संबंध में एफआईआर के माध्यम से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस
ने आज मुखबिर की सूचना पर शुभम पुत्र रामकुमार निवासी आदर्श नगर थाना
कोतवाली सिविल लाइन रुड़की जनपद हरिद्वार को माधोपुर अंडरपास रुड़की से चोरी
की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर
उसका चालान कर दिया है।





