मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

महाराज-योगी की मुलाकात में बंद नहरों को खोलने पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महाराज-योगी की मुलाकात में बंद नहरों को खोलने पर हुई चर्चा

देहरादून,। प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने तथा बंद नहरों को खोलने का आग्रह किया। शुक्रवार को हुई इस भेंट में सतपाल महाराज ने योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उनसे उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का भी अनुरोध किया है। सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर जनपद हरिद्वार स्थित इकबालपुर नहर को 665 क्यूसेक पानी दिए जाने का आग्रह करते हुए उत्तराखण्ड स्थित उत्तर प्रदेश की सिंचाई नहरों की शीघ्र साफ सफाई किए जाने का अनुरोध किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से दोनों प्रदेशों की कुछ बंद पड़ी सिंचाई नहरों को खोले जाने की भी चर्चा की, जिससे दोनों प्रदेशों के किसानों की सिंचाई समस्याओं का समाधान हो सके। सतपाल महाराज ने जमरानी बांध निर्माण में उत्तर प्रदेश के सहयोग के लिए भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आभार जताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें