मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

मारपीट मामले में पिल्ला गैंग का सदस्य गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में ओवरटेक कर मारपीट करने, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पिल्ला गैंग के एक आरोपित सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित युवक कानून की पढ़ाई कर रहा है। आरोपित का पुलिस ने चालान कर दिया। घटना पांच अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस आरोपित के साथियों की भी तलाश कर रही है।पुलिस के मुताबिक कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र आर्यनगर में रहने वाले मुकेश जोशी पुत्र स्वर्गीय पीएन जोशी निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर ने बीती छह अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि छह अक्टूबर को आर्यनगर में उसके बेटे आयुष की कार को एक थार गाड़ी ने ओवरटेक किया और रोकते ही कार सवार युवक व उसके साथियों ने उसके बेटे संग मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज चेक की और आरोपित को चिह्नित करते हुए आज उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की थार गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए आरोपित की पहचान गोविंद सिखोला पुत्र ललित सिखोला निवासी मोहल्ला लकड़हारान ज्वालापुर के रूप में हुई। पुलिस की छानबीन में पता चला कि आरोपित किसी पिल्ला गैंग का सदस्य है और आरोपित युवक एलएलबी सेकेण्ड ईयर का छात्र है। पुलिस आरोपित के अन्य साथियों की भी तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें