नाबालिग को बहलाकर ले जाने के मामले में आरोपित गिरफ्तार
हरिद्वार,। नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस
ने आरोपित को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है।
थाना
लक्सर में हरिद्वार निवासी मदनपाल पुत्र रतीराम ने गुरुवार को कोतवाली
लक्सर में तहरीर देकर नाबालिग किशोरी भगा ले जाने के संबंध में नामजद तहरीर
देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू
कर दी थी। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी व नाबालिग की बरामदगी के लिए
संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपित आस मोहम्मद उर्फ
आसु पुत्र सलीम निवासी नेहन्दपुर सुठारी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपित का
चालान कर दिया है।





