मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी रजिस्ट्रेशन मामला : हरिद्वार की ट्रैवेल एजेंसी का संचालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार, उत्तराखंड में बीते दो दिनों में ही चार धाम यात्रा के लिए

फर्जी रजिस्ट्रेशन के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। इनमें कोतवाली

ऋषिकेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस

मामले में हरिद्वार की एक ट्रैवेल एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया है।

इसी

क्रम में महाराष्ट्र से आये 30 सदस्यीय दल के सागर नेमिनाब मगड़म ने

हरिद्वार की कोणार्क ट्रैवेल्स के खिलाफ फर्जी रजिस्ट्रेशन के आरोप में

कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने हरिद्वार पहुंचकर

आरोपित ट्रैवेल एजेंसी कोणार्क ट्रैवेल्स के संचालक अंकुश पुत्र पूर्ण चंद

निवासी गली नंबर चार टीबड़ी रानीपुर मोड थाना कोतवाली रानीपुर हरिद्वार काे

गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने फर्जीवाड़े में प्रयुक्त

मोबाइल बरामद किया है। आरोपित का चालान कर दिया गया है।

गौरतलब

है कि इन दिनों चारधाम यात्रा पर जो भी श्रद्धालु आ रहे हैं। उनके

रजिस्ट्रेशन को बार्डर पर बने चेकिंग काउंटर पर चेक किया जा रहा है, जिनमें

अब तक अलग-अलग प्रांतों से आने वाले कई तीर्थ श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन

चेकिंग के दौरान फर्जी पाए गए। इसके बाद पीड़ित श्रद्धालुओं ने इसकी शिकायत

सम्बन्धित थाने में की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें