मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

सिलेंडर और चूल्हा किया था चोरी, तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार । घर से गैस सिलेंडर और चूल्हा चोरी करने के आरोपितों को

पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान भी

बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपित विभिन्न मामलों में पूर्व में भी जेल जा

चुके हैं।

जनपद के थाना भगवानपुर क्षेत्र निवासी

रोहित कश्यप पुत्र ब्रह्मपाल कश्यप निवासी सिकन्दरपुर भगवानपुर ने पुलिस को

तहरीर देकर 07 मार्च को घर के अन्दर रखे एक गैस सिलेडंर व एक गैस के चोरी

कर लिए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने चोरों की धर

पकड़ के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसके बाद पुलिस

ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों के नाम कोकीन पुत्र

राजेन्द्र निवासी ग्राम सिकन्दरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर, अरुण पुत्र

गुरुबचन निवासी सिकन्दरपुर भैंसवाल व जावेद उर्फ जोनी पुत्र शकील निवासी

खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को चोरी किये गये गैस सिलेंडर और

गैस चूल्हे के साथ ग्राम सिकन्दरपुर चौक आम के बाग के पास से गिरफ्तार कर

लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें