मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

तीन शातिर चाेर गिरफ्तार, दिनदहाड़े घर में घुसकर की थी चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार,। श्यामपुर थाना पुलिस ने दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी करने

के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी

का माल बरामद कर लिया है। इसके साथ पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी

बरामद की है।

श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाजीवाली निवासी

ज्योति वर्मा ने पुलिस को 28 मई को तहरीर देकर घर में अज्ञात चोरों की ओर

से चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चोरों की

गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे

खंगाले। परिणामस्वरूप पुलिस ने गुरुवार को तिरछा पुल कांगडी के पास से तीन

आरोपितों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के

कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।

पुलिस

पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम दानिश (24) पुत्र जिन्दा हसन, जावेद (22)

पुत्र अबरार निवासीगण ग्राम खाद गोदाम के पास कटारपुर थाना पथरी जिला

हरिद्वार व सोएब (23) पुत्र मकसूद निवासी ग्राम भिक्कमपुर थाना लक्सर जिला

हरिद्वार बताए हैं। पकड़े गए आरोपितों में दानिश का आपराधिक इतिहास भी है।

दानिश पर पथरी व कनखल थाने में कई मुकदमें दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें