मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

तीन वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार, दो हाथी दांत बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार,। वन्य जीव अंगों की तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ

कार्रवाई करते हुए एसटीएफ उत्तराखण्ड, तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर व

श्यामपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने

आरोपितों के कब्जे से दो हाथी दांत बरामद किए हैं।

एसटीएफ सीओ आरबी

चमोला के नेतृत्व में तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर तथा थाना

श्यामपुर की संयुक्त टीम ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में बीती देर शाम को

हरिद्वार के थाना श्यामपुर क्षेत्र से 02 वन्यजीव तस्कर गौतम सिंह उम्र 48

वर्ष, निवासी ग्राम आमगारपुर, थाना मण्डावली, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश,

चन्दन सिंह उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम आमगारपुर, थाना मण्डावली, जनपद

बिजनौर, उ.प्र. को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपितों के कब्जे से सात किलो

वजनी एक हाथी का दांत बरामद किया। दोनों तस्करों से पूछताछ के बाद पुलिस

टीम ने ग्राम नौरंगाबाद श्यामपुर निवासी जितेन्द्र सैनी को भी देर रात्रि

दूसरे हाथी दांत के साथ श्यामपुर क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार

तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त थे।

एसएसपी

एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ द्वारा कल हरिद्वार क्षेत्र में

वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गयी है। 03 शातिर वन्यजीव

तस्करों को 02 हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया है। हाथी का शिकार कब

कहां किस जंगल में किस तरह किया गया, इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध थाना श्यामपुर में वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत

मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

गिरफ्तार तस्करों में से एक गौतम सिंह

वर्ष 2017 थाना मण्डावली जिला बिजनौर से हत्या तथा जितेन्द्र सैनी वर्ष

2017 में थाना श्यामपुर से फॉरेस्ट एक्ट के मुकदमे में जेल जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें