मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई भाई की मौत, जांच की गुहार लगाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदिग्ध परिस्थितियों में हुई भाई की मौत, जांच की गुहार लगाई

हरिद्वार। रामधाम कालोनी रावली महदुद निवासी परिवार ने 20 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बेटे की मौत पर सवाल खड़े करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मृतक शिवेश जयंत की माता मालती देवी, बहन चंद्रकांता, रश्मि, निशा एवं बबली ने बताया कि 20 अक्टूबर को उनके भाई शिवेश जयंत की मौत संदीप परिस्थितियों में रामधाम कालोनी आवास में हुई थी।उन्होंने षड्यंत्र के तहत शिवेश जयंत की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी एवं षड्यंत्र में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मृतक की बहनो चंद्रकांता, रश्मि, निशा एवं बबली ने बताया कि 2021 में शादी के बाद से ही शिवेश जयंत की पत्नी उससे लड़ती झगड़ती थी। परिवार वालों को भी परेशान करती थी।माता-पिता के मकान को अपने नाम कराने के लिए मृतक शिवेश जयंत के परिवार को झूठे मुकदमे में फसाने की भी धमकी दे रही थी। परिजनो का आरोप है कि पुलिस को तहरीर देने और एसएसपी से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पत्रकारवार्ता के दौरान परिजनों ने दावा किया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शिवेश की मौत पर सवाल उठे हैं। माता मालती देवी, बहन चंद्रकांता, बबीता और रश्मि ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें