मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए सीडीओ ने ली बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए सीडीओ ने ली बैठक

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विकास भवन के सभागार में बैठक आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने आगामी नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आकांक्षा कोण्डे ने कहा कि जितनी भी टेंडर प्रक्रिया विलम्बित हैं वो समय से कर लें, जितने भी विभागों को जिम्मेदारी दी गई है वह समय रहते हुए पूरी कर लें और पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर वहां पर जो भी कमियां है, जिसकी सूचना लिखित में दें।मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने समस्त नोडल, सह नोडल अधिकारिकयों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड में रहकर अपनी-अपनी तैयारी पहले से ही कर लें, नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन की तिथि की कभी भी घोषणा संभावित है, इसलिए अधिकारी अपनी तैयारी पूर्ण कर रखें।मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में निर्वाचन सम्पादन कराने के लिए टीम भावना से कार्य करना आवश्यक है, इसलिए अधिकारी एवं विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे तथा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी व्यवस्थाओं के सम्पादन के लिए योजना तैयार करें। वे कार्यों की प्रभावी मॉनिटिरिंग करेंगे। वहां पर समुचित व्यवस्थाएं गाईड लाईन के अनुसार सम्पादित कर ली जाएं ताकि अपनी व्यवस्था और अच्छी बन सके।बैठक में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान, एएसपीडी नलिनीत घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, डीआईसी उत्तम कुमार तिवारी, एआरटीओ नलिनी ध्यानी, पीडब्लूडी एई दीपक एवं समस्त जनपदीय अधिकारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें